20 नवम्बर : विश्व बाल दिवस

 

20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस मनाया गया, इसे सार्वभौमिक बाल दिवस भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य विश्व भरा में बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देना है तथा उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने के लिए जागरूकता फैलाना है। यह दिवस यूनिसेफ द्वारा मनाया जाता है।

मुख्य बिंदु

भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। 1964 से पहले भारत में 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है, यह सार्वभौमिक बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा निश्चित किया गया था। वर्ष 1964 में जवाहर लाल नेहरु की मृत्यु के बाद भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में निश्चित किया गया।

20 नवम्बर ही क्यों?

20 नवम्बर, 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकार घोषणापत्र को अंगीकृत किया था। इसी दिन 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकार कन्वेंशन को अंगीकृत किया था।

यूनिसेफ

यूनिसेफ का गठन 11 दिसम्बर, 1946 को किया गया था। नौ देशों को छोड़कर 191 देशों में यूनिसेफ की उपस्थिति है। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मौजूद है। इसके सात देशों में क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनमें पनामा, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, केन्या, जॉर्डन, नेपाल और सेनेगल शामिल हैं। इनके अलावा, लगभग 36 विकसित राष्ट्रों में राष्ट्रीय समितियाँ हैं जिनका मुख्य कार्य सार्वजनिक क्षेत्र से धन जुटाना है क्योंकि यूनिसेफ पूरी तरह से स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर है।